बंगाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान माल नदी में आठ लोग डूबे

माल बाजार, 06 अक्टूबर (। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में माल नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कम से कम आठ लोग डूब गए। अधिकारी ने गुरूवार को यह जानकारी दी है।

बंगाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान माल नदी में आठ लोग डूबे

माल बाजार, 06 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में माल नदी में दुर्गा
प्रतिमा विसर्जन के दौरान कम से कम आठ लोग डूब गए।

अधिकारी ने गुरूवार को यह जानकारी दी
है।


जलपाईगुड़ी जिला की मजिस्ट्रेट मौमिता गोदारा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार रात


करीब 0830 बजे माल नदी में अचानक आई बाढ़ ने दुर्गा की मूर्तियों को विसर्जित कर रहे कई लोग
बह गए।


उन्होंने बताया कि अब तक आठ शवों को निकाला जा चुका है। कुछ लोग अब भी लापता हैं। दुर्घटना
में घायल हुये 15 से 16 लोगों को नजदीकी अस्पतल में भर्ती कराया गया है।


एक प्रत्यक्षदर्शि ने बचावकर्मियों को बताया कि अंधेरे में अचानक आयी बाढ़ के कारण यह दुर्घटना


हुई और इस दौरान ढोल और शंख बजाने के बीच श्रद्धालु ‘दुर्गा माई की जय’ और ‘एशे बोचोर अबर
होबे’ का उद्घोष कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि बाढ़ में कई लोगों को सुरक्षित तैरते हुए देखा गया था। सूत्रों ने बताया कि मरने


वालों में चार महिलाएं और एक नाबालिग है। पुलिस ने बताया कि रात में रोका तलाश अभियान
आज सुबह फिर से शुरू हुआ।