बुद्ध जयंती पर भगवान बुद्ध वंदना का हुआ आयोजन

इस दौरान एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस विचार गोष्ठी में भगवान बुद्ध द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

बुद्ध जयंती पर भगवान बुद्ध वंदना का हुआ आयोजन

पोषित कुमार(आज का मुद्दा)
अनूपशहर: अनूप शहर के मोहल्ला नेहरू गंज स्थित हुकुम  सिंह के निवास स्थान पर बुद्ध जयंती पर बुद्ध वंदना का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस दौरान एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस विचार गोष्ठी में भगवान बुद्ध द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया गया कि भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए संदेशों को अपने जीवन में उतारे।

इस दौरान कार्यक्रम में हुकुम सिंह, डॉक्टर अनिल कुमार गौतम, जयंती वर्मा, राजेंद्र बाल्मीकि, सुरेंद्र पाल सिंह, महेंद्र सिंह एडवोकेट,चमनलाल, सुरेंद्र पाल सिंह  आदि लोग उपस्थित रहे।