श्रीकांत त्यागी महिला अभद्रता मामला: थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय निलंबित

नोएडा, 08 अगस्त (। नोएडा में एक महिला के साथ अभद्रता के मामले में लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय को सोमवार को निलंबित कर दिया।

श्रीकांत त्यागी महिला अभद्रता मामला: थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय निलंबित

नोएडा, 08 अगस्त  नोएडा में एक महिला के साथ अभद्रता के मामले में लापरवाही बरतने को लेकर
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय को सोमवार को निलंबित कर दिया।


उपाध्याय की जगह अब निगरानी प्रकोष्ठ के प्रभारी परमहंस तिवारी को थाना फेज-2 का प्रभारी निरीक्षक बनाया
गया है। मामले में आरोपी श्रीकांत त्यागी ने खुद को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारी


सदस्य और इसकी युवा समिति का राष्ट्रीय समन्वयक बताया है, जबकि पार्टी ने उससे दूरी बनाए रखी है।
गौरतलब है कि महिला ने सेक्टर-93बी में आवासीय सोसायटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत


त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद त्यागी ने महिला के साथ कथित तौर पर अभ्रद
व्यवहार किया और उसे धक्का भी दिया था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था।


मामला दर्ज होने के बाद से ही त्यागी फरार है।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार सुबह कहा. ‘‘प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत निरीक्षक परमहंस तिवारी को


थाना फेस-2 का प्रभारी बनाया गया है।’’ इस बीच, नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के समर्थन में पीड़ित महिला के
साथ बदसलूकी करने और उसे धमकाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना पाकर


मौके पर पहुंचे भाजपा के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अधिकारियों को फटकार लगाई।


सांसद महेश शर्मा ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा. ‘‘पुलिस की मौजूदगी में आखिरकार सोसायटी
में गुंडे कैसे दाखिल हो गए। मामले में पुलिस ने लचर रवैया अपनाया हुआ है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की


जाएगी। पीड़िता और सोसायटी के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी नोएडा पुलिस पर है। अगर इसमें चूक होती है तो


जिम्मेदारी पुलिस की होगी।’’ सांसद की मौजूदगी में सोसायटी के लोगों ने ‘‘नोएडा पुलिस हाय-हाय’’ के नारे लगाए।