सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सैनी

मुरादाबाद, 19 मई ( भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सिंह सैनी एडवोकेट शुक्रवार दोपहर एक हादसे में बाल-बाल बच गए।

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सैनी

मुरादाबाद, 19 मई  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद
सदस्य सत्यपाल सिंह सैनी एडवोकेट शुक्रवार दोपहर एक हादसे में बाल-बाल बच गए। मुजफ्फरनगर


से सहारनपुर भाजपा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय उनकी कार हादसे का शिकार हो
गई।

हादसे में कार में सवार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और उनके स्टाफ को मामूली चोटें आई हैं।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सतपाल सिंह सैनी ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने स्टाफ


मुजफ्फरनगर से सहारनपुर पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि
दोपहर करीब साढ़े 12 के बीच मुजफ्फरनगर सहारनपुर के बीच उनकी कार के आगे चल रही कार ने


अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसकी वजह से उनकी कार आगे चल रही कार में जा भिड़ी। इससे पहले
वो और उनका स्टाफ कुछ समझ पाता

, पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर
मार दी। हादसे में कार दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई।


तेज टक्कर लगने की वजह से कार सवार प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सैनी और उनके स्टाफ को
चोटें आई हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता
मौके पर पहुंच ग।

उनका पास के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद सतपाल
सैनी सहारनपुर में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।