पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र कुमार अशोक को उत्तराखंड प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया है!

बुलंदशहर : (आशीष कुमार)चौ चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के पूर्व वरिष्ठ छात्र नेता, छात्र लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र कुमार अशोक

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र कुमार अशोक को उत्तराखंड प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया है!

स्याना ग्राम निवासी सत्येंद्र अशोक बने आसपा के उत्तराखंड के प्रदेश सह प्रभारी

बुलंदशहर : (आशीष कुमार)चौ चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के पूर्व वरिष्ठ छात्र नेता, छात्र लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र कुमार अशोक को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद सांसद नगीना ने उत्तराखंड प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया है!

मंगलवार को दिल्ली स्थित चंद्रशेखर के आवास पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे डॉक्टर सत्येंद्र कुमार अशोक को आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्र शेखर आजाद ने नियुक्ति पत्र भेंट किया! उनसे आशा व्यक्त की है कि वह बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व मा. काशीराम जी की विचारधारा के माध्यम से आजाद समाज पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे!

पार्टी से मिली जिम्मेदारी के बाद डॉ सत्येंद्र कुमार अशोक अपने गांव जनपद बुलंदशहर के तहसील स्याना के गांव वेरा फिरोजपुर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता वह ग्रामवासीयों ने  बधाई दी है ! वही सत्येंद्र अशोक ने कहा जो पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दिए मैं उसे आप को भी निभाऊंगा और समाज की आवाज को बुलंदी तक पहुंचाऊंगा

इस दौरान  डॉ राजेंद्र कुमार  विजेंद्र कुमार  मोहन प्रधान नवीन प्रधान मास्टर बृजेश कुमार डॉक्टर हरिश्चंद्र रोहित ट्रेलर नानक चंद मास्टर यशपाल सिंह रिंकू हवाई  भिखारी सिंह  बिल्लू मास्टर डॉ जितेंद्र कुमार चिंकू जाटव शिवम प्रदीप विकास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे