बेरोजगारी में नंबर एक बनी दिल्ली : कांग्रेस

नई दिल्ली, 16 फरवरी दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार की नाकामी के चलते बेरोजगारी के मामले में दिल्ली नंबर एक बन गई है।

नई दिल्ली, 16 फरवरी  दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी
की सरकार की नाकामी के चलते बेरोजगारी के मामले में दिल्ली नंबर एक बन गई है।

पिछले सात सालों के
कुशासन, अक्षमता और गलत नीतियों के चलते दिल्ली में विकास कार्य ठप है।


अनिल कुमार ने बुधवार दिन में जारी बयान में कहा कि दिल्ली में आठ लाख रोजगार देने का वायदा किया गया
था, जो पूरी तरह झूठा साबित हुआ है। बेरोजगारी में दिल्ली पहले नंबर पर आ गई है।

वहीं नशामुक्ति का नारा देने
वाली पार्टी की नीतियां दिल्ली को नशे की राजधानी बना रही हैं।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने दिल्ली की सत्ता
छोड़ी थी, तब दिल्ली में मजबूत स्वास्थ्य और शिक्षा प्रणाली थी।

चहुमुखी विकसित दिल्ली, प्रदूषणमुक्त, स्वच्छ
और हरित दिल्ली थी। लेकिन आज प्रदूषण से दिल्ली के लोग परेशान हैं। प्रदूषण के चलते यमुना गंदे नाले में
तब्दील हो गई है।