बुलंदशहर स्याना 440केवीए का पोल टूटकर गिरा मची अफरातफरी
बुलंदशहर : स्याना तहसील क्षेत्र के बुगरासी कस्बे में शनिवार को लगने वाले बाजार में एक बड़ा हादसा टल गया। 440 केवीए का विद्युत लाइन का पोल टूट गया। पोल टूट कर गाड़ी के ऊपर जा गिरा।

बुलंदशहर स्याना 440केवीए का पोल टूटकर गिरा मची अफरातफरी
बुलंदशहर : स्याना तहसील क्षेत्र के बुगरासी कस्बे में शनिवार को लगने वाले बाजार में एक बड़ा हादसा टल गया। 440 केवीए का विद्युत लाइन का पोल टूट गया। पोल टूट कर गाड़ी के ऊपर जा गिरा। बाजार में मौजूद लोग करंट की चपेट में आने से बाल बाल बचे। मौके पर खरीदारी करने के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग करंट की चपेट में आने से बाल बाल बचे।
दौलतपुर मार्ग पर सोमवार बाजार लगने से जाम बना लोगों के लिए आफत
बीते कई वर्षों से अलग स्थान पर लगने वाले शनिवार बाजार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने खाली स्थान से हटकर मार्ग पर लगवा दिया। जिसके बाद मार्ग पर जाम की समस्या पैदा हो गई। लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कई वर्षों से शनिवार बाजार अन्य शांति स्थान पर लगता था। अब शनिवार बाजार मार्ग के बीचो-बीच लगने से आने-जाने में परेशानी होती है। इसी बीच शनिवार बाजार में 440 केवीए का पोल टूट कर गिरने से कई लोग करंट की चपेट में आने से बाल बाल बचे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जाम अधिक होने के चलते किसी वाहन ने पोल में टक्कर मार दी थी। मार्ग पर निकलने के लिए जगह नहीं होने के चलते कई बार हादसे हो चुके हैं।