सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर सीएमओ बुलंदशहर डॉक्टर विनय कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र में स्थित शिव मंदिर पर पहुंचकर किया रुद्राभिषेक

बुलंदशहर : (आशीष कुमार)औरंगाबाद हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर सीएमओ बुलंदशहर डॉक्टर विनय कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र में स्थित शिव मंदिर पर पहुंचकर किया रुद्राभिषेक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर सीएमओ बुलंदशहर डॉक्टर विनय कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र में स्थित शिव मंदिर पर पहुंचकर किया रुद्राभिषेक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पहुंचकर सीएमओ ने किया रुद्राभिषेक

बुलंदशहर : औरंगाबाद हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर सीएमओ बुलंदशहर डॉक्टर विनय कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र में स्थित शिव मंदिर पर पहुंचकर किया रुद्राभिषेक डॉक्टर विनय कुमार ने देशवासियों के आरोग्यमय-सुखमय, समृद्धमय जीवन की की मंगलकामनाआचार्य एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरेंद्र सिंह ने स्पत्निक  वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन व आरती की।

विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व प्रभारी और वर्तमान में एसीएमओ बुलंदशहर हरेंद्र बंसल ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय सुखमय समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।  सावन मास के दूसरे सोमवार को  सुखद सर्वार्थ सिद्धि विशेष योग में सीएमओ डॉक्टर विनय कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में मौजूद शिव मंदिर में रुद्राभिषेक व हवन कर देवाधिदेव महादेव से लोकमंगल की कामना की।


 रुद्राभिषेक में शामिल हुए एसीएमओ डॉक्टर हरेंद्र बंसल ने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि की प्रार्थना की ।  उन्होंने भगवान शंकर की विशेष आराधना कर चराचर जगत के भोलेनाथ को विल्व पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने के बाद दूध, एवं फल के रस से रुद्राभिषेक किया रुद्राभिषेक के पश्चात प्रांगण में मौजूद सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया

इस दौरान लखावटी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर हरेंद्र सिंह एसीएमओ डॉक्टर हरेंद्र बंसल सीएमओ डॉक्टर विनय कुमार डॉक्टर सचिन कुमार डॉक्टर अशोक कुमार डॉक्टर तहसीन रजा अंजली सिंह डॉ मनोज चौधरी पहाशु, डॉक्टर गौरव सक्सेना इंचार्ज पीपीसी खुर्जा, डॉ नवल किशोर इंचार्ज दानपुर, डॉक्टर विकास राय अनूपशहर, डॉक्टर आशीष मुद्गल इंचार्ज जहांगीराबाद, डॉक्टर प्रवीण इंचार्ज धारपा, डॉक्टर आदित्य चौहान खुर्जा, डॉक्टर सुनील एसीएमओ,डीएमओसमेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा