रिमझिम बारिश ने किसानों को दी राहत

स्याना में गुरुवार को सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज धूप के बाद बारिश और सर्द हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है।

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, अधिक तापमान से गेहूं का दाना पतला और कमजोर हो जाता है। इससे उत्पादन में 15 फीसदी तक की कमी आ सकती है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर पछेती फसल पर पड़ता है।किसान सुनील त्यागी, बिजेंदर त्यागी, मंगू सिंह और सुखबीर सिंह ने बताया कि बढ़ती गर्मी से फसल को नुकसान की आशंका थी। गेहूं की फसल के लिए कम तापमान और नमी जरूरी है। बारिश ने दोनों जरूरतें पूरी कर दी हैं। इससे फसल की बढ़वार रुकने का खतरा भी टल गया है।

मौसम में आए इस बदलाव से किसानों की चिंताएं दूर हो गई हैं। बारिश ने न सिर्फ तापमान कम किया है, बल्कि फसल के लिए जरूरी नमी भी प्रदान की है।