MSP गारंटी कानून को लेकर महापंचायत
बुलंदशहर : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बिजली, गन्ना, धान और एमएसपी गारंटी कानून को लेकर महापंचायत की। बुलंदशहर में हुई महापंचायत में भाग लेने के लिए सैकड़ो किसन पहुंचे।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बिजली, गन्ना, धान और MSP गारंटी कानून को लेकर की महापंचायत
- आज़ का मुद्दा
-
बुलंदशहर : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बिजली, गन्ना, धान और एमएसपी गारंटी कानून को लेकर महापंचायत की। बुलंदशहर में हुई महापंचायत में भाग लेने के लिए सैकड़ो किसन पहुंचे।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बिना पराली के धान कैसे हो ये टेक्नोलॉजी भारत सरकार को बतानी चाहिए। निस्तारण कैसे हो ये भी सरकार को बताना चाहिए, बगैर पराली के धान कैसे पैदा हो सरकार को धान पर भी बैन लगा देना चाहिए।
किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पंजाब की सरकार के खिलाफ साजिश हो रही है। देश की सरकार भी चाहती है कि आंदोलन यहां सबसे ज्यादा हो। पंजाब में धान की खरीद नहीं हो रही है यह भी एक बड़ा सवाल है। राकेश टिकैत ने महापंचायत में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जैसे गन्ना समिति का चुनाव हुआ ऐसे ही आगे सरकार बन जाएगी।
आने वाले समय में चुनाव बचेगा ही नहीं, जैसे कोरिया में पर्चा भरा जाता है और चुनाव हो जाता है भारत में भी ऐसा ही होगा।
पराली का निस्तारण सरकार करें यह सरकार की जिम्मेदारी बोले राकेश टिकैतबुलंदशहर महापंचायत करने के लिए पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पंजाब में हो रहे प्रदर्शन और पराली जलाने को लेकर कहा कि पराली का निस्तारण सरकार की जिम्मेदारी है सरकार बात नहीं सुनती तो सड़क पर आना ही एक रास्ता बचता है। वहां से आवाज सरकार तक जल्द चली जाती है एक बड़ी साजिश है। वहां की सरकार के पीछे भारत सरकार भी है, जो यह भी चाहती है।
राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उपचुनाव को लेकर कहा कि इसमें कोई गड़बड़ी नहीं होगी। यह तो ठीक ही होगा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में बेहतर नतीजे सामने आएंगे।