अनूपशहर में सपा कार्यकर्ताओं ने मनायी पहली मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख का जयन्ती

अनूपशहर: अनूपशहर में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पहली मुस्लिम शिक्षिका फतिमा शेख का 192 वी जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता शेख रईस अहमद के कैंप कार्यालय पर हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता शेख रईस ने कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था में शेख फातिमा का महत्वपूर्ण स्थान है।

फातिमा शेख ने 1948 में ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर एक स्वदेशी पुस्तकालय की स्थापना की थी। यह भारत में लड़कियों के लिए पहले स्कूलों में से एक था। 

 एडवोकेट शेख रेहान ने कहा कि वह  आधुनिक भारत में पहली मुस्लिम महिला शिक्षकों में से एक थी और उन्होंने स्कूल में दलित बच्चों को शिक्षित करना शुरू किया।

ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख के साथ, दलित समुदायों में शिक्षा फैलाने का कार्य किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता हुकुम सिंह व संचालन शेख रईस अहमद ने किया।

इस मौके पर राशिद गाजी, सभासद ,पप्पू मलिक, रामकिशन एडवोकेट, शेख रेहान, शीशपाल एडवोकेट,

फरहान मुबारक, जयंती प्रसाद, खलीक शेख,आसिफ, शमीम, दामोदर कुमार, चांद खा, नसरुद्दीन,वसीम अंसारी आदि लोग रहे