इंस्टाग्राम पर मैसेज कर महिला को मारने की धमकी दी

ग्रेटर नोएडा, 28 जून शहर की सोसाइटी में रहने वाली महिला ने एक महिला पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला द्वारा इंस्टाग्राम पर मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

इंस्टाग्राम पर मैसेज कर महिला को मारने की धमकी दी

ग्रेटर नोएडा, 28 जून ( शहर की सोसाइटी में रहने वाली महिला ने एक महिला पर जान से
मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि महिला द्वारा इंस्टाग्राम पर मैसेज कर जान से
मारने की धमकी दी जा रही है। आरोपी महिला ने उसकी दो नाबालिग बेटियों के लिए भी अपशब्द कहे


हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला द्वारा प्रियंका शर्मा नाम की एक महिला के
खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। महिला का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर मिस क्वीन नाम से बनी


एक आईडी से उसे धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहे हैं। मैसेज भेजने वाली महिला अपना नाम प्रियंका शर्मा
बताती है और कहती है कि वह सूरजपुर में रहती है। आरोप है कि महिला इंस्टाग्राम पर गंदे-गंदे मैसेज


कर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देती है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिला द्वारा उसे
पिछले दो महीने से परेशान किया जा रहा है। तंग आकर उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।


कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर
लिया गया है। पुलिस आरोपी महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है।