घर का ताला तोड़कर 33 तोले सोना चुराया

नोएडा, 08 जुलाई सेक्टर-37 अरुण विहार में रहने वाली एक महिला के घर का ताला तोड़कर चोर 33 तोले सोने के साथ ही अन्य समान को चोरी कर फरार हो गए।

घर का ताला तोड़कर 33 तोले सोना चुराया

नोएडा, 08 जुलाई  सेक्टर-37 अरुण विहार में रहने वाली एक महिला के घर का ताला
तोड़कर चोर 33 तोले सोने के साथ ही अन्य समान को चोरी कर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना के दो


दिन पहले ही लॉकर से अपने जेवर को निकालकर घर लेकर आई थी। घटना बाद महिला ने इसको लेकर
सेक्टर 39 थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-37 अरुण विहार सोसाइटी निवासी शालिनी सिंह ने बताया कि वह
6 जुलाई की सुबह 9 बजे के करीब घर में ताला लगाकर ऑफिस गई थीं। शाम 7 बजकर 45 मिनट पर


वापस घर लौटी तो ताला खुला हुआ मिला। अंदर कमरे में रखी दोनों अलमारियों के लॉक टूटे हुए थे।
शालिनी ने पुलिस को बताया है कि दोनों अलमारी में उनके 33 तोले सोने के गहने रखे थे। इसके डिब्बे


फर्स पर खाली पड़े हुए थे। इसके साथ ही उनकी अलमारी में कुछ अन्य समान चोर लेकर फरार हो गए
हैं। घटना के बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डॉयल 112 पर पुलिस को दिया। इसके बाद उन्होंने थाने


में भी इसकी शिकायत दिया है। थाना प्रभारी ने बताया मामले में पीड़िता की शिकायत को दर्ज कर
लिया गया है। पुलिस की एक टीम को मामले की जांच करने के लगाया गया है।