ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकल गई।
स्याना : (नगर के चन्नीवाला प्राचीन शिव मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकल गई।

स्याना : नगर के चन्नीवाला प्राचीन शिव मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकल गई। गुरुवार को किसान नेता मांगेराम त्यागी ने भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर विसर्जन यात्रा को रवाना किया। विसर्जन यात्रा में मौजूद गणपति के भक्त अबीर गुलाल से होली खेल ढोल नगाड़ों पर जमकर झूमे। वहीं नगर के कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने गणपति जी की पूजा अर्चना कर यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
यात्रा के दौरान गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आकर जयकारे गूंजते रहे। नगर के प्रमुख मार्गो का निर्माण करते हुए विसर्जन यात्रा भगवानपुर गंगा घाट के लिए रवाना हो गई। कमेटी सदस्य कृष्ण ने बताया कि बीते कई वर्षों से नवयुवक सेवा समिति के तत्वाधान में गणेश उत्सव पर चन्नीवाला प्राचीन शिव मंदिर परिसर में गणपति जी की प्रतिमा स्थापित की जाती है।
बताया कि एक सप्ताह तक विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के बाद गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। इस दौरान रविंदर यादव, जडेजा, विजेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, सुरेश यादव, जोनी व अरविंद शर्मा संजय कश्यप आदि मौजूद रहे।