बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

नोएडा।भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण रक्षा दल द्वारा शुक्रवार 10 मई को सेक्टर 22 जी ब्लॉक स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर में एक भव्य आयोजन किया जा रहा है।

बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

नोएडा।भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण रक्षा दल द्वारा शुक्रवार 10 मई को सेक्टर 22 जी ब्लॉक स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर में एक भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भगवान परशुराम का पूजन, भजन-कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

सेक्टर 22 आरडब्ल्यूए के संरक्षक और ब्राह्मण रक्षा दल के अध्यक्ष पंडित रवि शर्मा ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर मनकामेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ की गई थी। शुक्रवार को हम सभी तीसरी बार मनकामेश्वर मंदिर परिसर में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाने जा रहे हैं। जो कि पहले से भव्य और शानदार होगा।

इस आयोजन में हर नोएडा वासी आमंत्रित हैं आए और भगवान का आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण करें। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु ने पापी, विनाशकारी तथा अधार्मिक राजाओं का विनाश कर पृथ्वी का भार हरने हेतु परशुराम जी के रूप में छठवाँ अवतार धारण किया था। भगवान परशुराम युद्ध और तीरंदाजी में अपने असाधारण कौशल के लिए पूजनीय हैं। उन्हें अपने पिता के प्रति समर्पण और धर्म को कायम रखने में उनकी भूमिका के लिए भी जाना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, अन्य सभी अवतारों के विपरीत, परशुराम जी वर्तमान में भी पृथ्वी पर ही निवास करते हैं। इसीलिये, श्री राम तथा श्री कृष्ण की तरह भगवान परशुराम जी की पूजा नहीं की जाती है।

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम में महिलाएं बढ़ चढ़कर योगदान करती हैं। कार्यक्रम में पंडित रवि शर्मा, मदन शर्मा, डीएस कटोच, रवि विश्वकर्मा, संजीव शर्मा, ममता शर्मा, अन्नु गिरी, मंजू भर्तवाल, पारुल, कृतिका प्रमुख जिम्मेदारी निभा रहे हैं।