बुकलाना के जंगल में दिखा तेंदुआ

बुलंदशहर : बुगरासी चोकी क्षेत्र के गावँ बुकलाना में ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुए देखा है। जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जंगल में तेंदुआ दिखने की अफवाह के बाद ग्रामीण जंगल में जाने से घबरा रहे हैं।

बुकलाना के जंगल में दिखा तेंदुआ

बुलंदशहर : बुगरासी चोकी क्षेत्र के गावँ बुकलाना में ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुए देखा है।  जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जंगल में तेंदुआ दिखने की अफवाह के बाद ग्रामीण जंगल में जाने से घबरा  रहे हैं। मौके पर पुलिस फॉरेस्ट पुलिस के जवानों ने जंगल में कांबिंग कर तेंदुए की तलाश की है। पुलिस ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के बुकलाना गांव का है जहां ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने खेतों में तेंदुआ को देखा है खेतों में तेंदुआ होने की चर्चा पिछले दो-तीन दिन से चल रही थी। ग्रामीणों द्वारा दावा किया गया है कि विभाग के किसी कर्मचारी पर भी उसने जानलेवा हमला किया गनीमत यह रही की विभागीय अधिकारी अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। शुक्रवार को सुखलाल सिंह सुबह के वक्त अपने खेतों पर काम करने के लिए गए तब उन्होंने तेंदुआ और उसके बच्चे को एक साथ देखा। तेंदुए को देखते ही घबराकर पीछे हटे और दूसरे खेत पर काम कर रहे अपने बेटे लाखन सिंह को फोन किया, तेंदुआ के बारे में बताया। वहीँ

लाखन सिंह का भी यही कहना है कि उन्होंने तेंदुआ और उसके बच्चे को एक साथ देखा तभी लाखन सिंह ने नजदीक खेतों में काम कर रहे किसानों को सूचना दी। सूचना मिलते ही सैकड़ो किसान तेंदुआ स्थल पर पहुंच गए। आनंद और बॉबी का कहना है कि हम जिस खेत से गुजर रहे थे उसी के नजदीक सरसों का खेत है जहां हमने तेंदुए और उसके बच्चे को खेत में बैठे देखा। हम दोनों देख कर घबरा गए और पीछे की तरफ भाग गए।

उसके बाद वहां सैकड़ो किसान इकट्ठे हो गए और सरसों के खेत को चारों तरफ से घेर लिया। उसके बाद ड्रोन कैमरे की मदद से सरसों के खेत में तेंदुए को ढूंढने की कोशिश की। सरसों में अधिक फूल आने की वजह से तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। उसके पश्चात पुलिस विभाग के कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से पूरी कहानी को समझा उसके बाद ग्रामीणों ने तेंदुए के पंजे के निशान भी दिखाएं। पंजे का निशान देखने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारी किसानो की मदद से हाथों में डंडे लेकर सरसों के खेत में तेंदुए की तलाश की गयी लेकिन काफी तलासने के बाद भी सरसों के खेत में तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला।

ग्रामीणों का कहना है जब तक हम लोग इकट्ठे हुए हो सकता है तब तक वह कहीं और निकल गया हो। तेंदुए का जिक्र खेतों में होने की वजह से सभी किसानों में दहशत का माहौल है। लोग खेतों में जाने से भी घबरा रहे हैं। इसीलिए ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है तेंदूए जैसे जानवर का हम मुकाबला नहीं कर सकते हमारी जान का भी खतरा बना हुआ है।

इन सभी चर्चाओं के बाद ग्रामीण में भी दहशत का माहौल है। क्योंकि गांव से खेतों की दूरी लगभग एक किलोमीटर है लोगों को डर है कि कहीं यह जानवर गांव में दाखिल ना हो जाए। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।