महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में बुलंदशहर के डॉक्टर स्ट्राइक पर

बुलंदशहरकोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में बुलंदशहर के डॉक्टर स्ट्राइक पर हैं। आईएमए के नेतृत्व में चिकित्सकों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया।

महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में बुलंदशहर के डॉक्टर स्ट्राइक पर

कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप के बाद हुई हत्या की घटना के विरोध में बुलंदशहर में चिकित्सकों ने की हड़ताल

 बुलंदशहर
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में बुलंदशहर के डॉक्टर स्ट्राइक पर हैं। आईएमए के नेतृत्व में चिकित्सकों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। इलाज की आस में OPD के बाहर मरीज चक्कर काटते नजर आए। लेकिन पर्चा नहीं बन पाया। भारी संख्या में मरीज वापस लौटते  नजर आए। बुलंदशहर में 16 अगस्त सुबह 6 बजे से 18 अगस्त सुबह 6 बजे तक 24 घण्टे स्वास्थ्य सेवाएं बंद करने का आई०एम०ए० ने ऐलान कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही करने के सरकार से माँग की गई है। 


घटना के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी


घटना के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो अनिश्चित कालीन हड़ताल की चिकित्सकों ने चेतावनी दे दी है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।


कैंडल मार्च निकालकर करेंगे घटना का विरोध


चिकित्सकों ने बताया कि महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना के विरोध में बुलंदशहर में राजकीय अस्पताल से कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। महिला चित्र को इंसाफ दिलाने के लिए चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल तक करने को तैयार हैं।