यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका

यमुनानगर, 29 जुलाई । संसद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अमर्यादित भाषा बोलने के विरोध में शुक्रवार को जिला यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन करते हुए

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका

यमुनानगर, 29 जुलाई संसद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के


साथ अमर्यादित भाषा बोलने के विरोध में शुक्रवार को जिला यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन करते हुए
लघु सचिवालय के सामने स्मृति ईरानी का पुतला फूंका।


यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरमन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी के सांसद अधिरंजन चौधरी के द्वारा राष्ट्रपति
को लेकर के जो शब्द बोले गए थे। उसको लेकर उन्होंने माफी भी मांग ली है। लेकिन उसके बावजूद भी बीजेपी के


लोग इस मामले को तूल देने पर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कल तो बिल्कुल हद ही हो गई जब संसद के बीच
में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के द्वारा कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अमर्यादित भाषा से बात की गई


और यहां तक कह डाला कि यह कार्य सोनिया गांधी करा रही है । जिसके चलते कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ युवा


कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भी भारी रोष है। जिसके चलते आज यूथ कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर के
स्मृति ईरानी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंकने का काम किया।


उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी को अपनी संसदीय मर्यादा में रह कर व्यवहार करना आना चाहिए। लेकिन उनके
द्वारा सोनिया गांधी से किया गया व्यवहार अशोभनीय है और कड़े शब्दों में हम इसकी निंदा करते हैं। मांग करते


हैं कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सारे देश के सामने माफ़ी मांगे। अगर उन्होंने सोनिया गांधी से माफी नहीं मांगी तो


कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता विरोधवश सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएगा। इस मौके पर बड़ो
संख्या में कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।