बुलन्दशहर औरंगाबाद थाना क्षेत्र चारागाह की जमीन पर दबंगों ने किया जबरन कब्जा
बुलन्दशहरऔरंगाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा शमसाबाद में गाटा संख्या 4 में चारागाह की भूमि है इस भूमि के एक हिस्से में लेखपाल की शह पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया।
बुलन्दशहर औरंगाबाद थाना क्षेत्र चारागाह की जमीन पर दबंगों ने किया जबरन कब्जा
बुलन्दशहर(कपिल देव इन्सां)
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा शमसाबाद में गाटा संख्या 4 में चारागाह की भूमि है इस भूमि के एक हिस्से में लेखपाल की शह पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया। ग्राम प्रधान योगेन्द्र सिंह ने उप जिलाधिकारी स्याना को लिखित शिकायती पत्र देकर उक्त अवैध कब्जे को हटवाने तथा आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
दूसरी ओर लेखपाल राजीव कुमार ने कहा है कि उन्होंने हाल ही में चार्ज लिया है। इस मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है।
Read this also;-बहराइच श्रमिक की धारदार हथियार से गोदकर नृशंस हत्या