जनता के दिलों पर राज करते हैं सैनी : मोहन लाल बड़ौली

नायब सैनी को मुख्यमंत्री बने हुए एक साल पूरा होने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नायब सैनी ‘नायाब’ मुख्यमंत्री है

जनता के दिलों पर राज करते हैं सैनी :  मोहन लाल बड़ौली

जनता के दिलों पर राज करते हैं सैनी :  मोहन लाल बड़ौली

चंडीगढ़,  ( शशि किरण अरोड़ा) - आज का मुद्दा-

नायब सैनी को मुख्यमंत्री बने हुए एक साल पूरा होने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नायब सैनी ‘नायाब’ मुख्यमंत्री है और अपने एक साल के कार्यकाल में ही नायब सैनी ने अपनी एक अनूठी और नायाब पहचान बनाई है।  बडौली ने कहा कि सीएम के तौर पर सैनी का पहला साल, बेमिसाल रहा है।

गौरतलब है कि पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले 12 मार्च को ही भारतीय जनता पार्टी ने नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुनकर उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी थी और उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में उनके चेहरे पर ही बीजेपी ने विधानसभा चुनाव जीता और फिर नायब सैनी दूसरी बार सीएम बने। 


मुख्यमंत्री के रूप में एक साल पूरा करने पर भाजपा अध्यक्ष ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि नायब सैनी ने हरियाणा के लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। नायब ने अपने पहले साल के कार्यकाल में ही हरियाणा के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कई कमाल किए है।  बडौली ने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि आम जनता से सहज होकर मिलना,

मुख्यमंत्री निवास को हमेशा आमजन के लिए खुले रखने जैसे निर्णय और जनहित में दिन रात काम करने की उनकी कार्यशैली को लोगों ने काफी सराहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री विनम्र स्वभाव के धनी है, और हमेशा मुस्कुराते हुए जनता के लिए काम करने की उनकी छवि उनको अन्य राजनेताओं से अलग पहचान दिलाती है।  भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि इस एक साल में प्रदेश हित में नायब सैनी ने सीएम बनते ही अपनी पहली कलम से 25 हज़ार युवाओं को नौकरी दी, सबसे ज्यादा 24 फसलों पर एमएसपी देने का काम किया, 

100 दृ 100 गज के प्लाट वितरण जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर अपने आप को साबित किया है और भविष्य में भी उनके नेतृत्व में हरियाणा नॉन स्टॉप प्रगति की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।