राष्ट्रीय लोक अदालत मंे वादो के निस्तारण हेतु चैदह न्यायालय सभाकक्ष में मा0 जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने आयोजित की बैठक
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली निर्देशानुसार व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 13 अगस्त, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किये
मेरठ (सू0वि0) 28.07.2022
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली निर्देशानुसार व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 13 अगस्त, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
किये जाने के संबंध में आज चैदह न्यायालय भवन के सभागार कक्ष में श्री रजत सिहं जैन, मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत मंे अधिक से अधिक संख्या मे वादो का निस्तारण किये जाने हेतु जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा सहित संबंधित समस्त
प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मंे उपस्थित श्री एस0के0 मजूमदार लीड बैंक मैनेजर, श्री पुष्पेन्द्र सिहं, सहायक श्रमायुक्त,
श्री वी0के तिवारी, सहायक आयुक्त (स्टाम्प) श्री कुलदीप सिहं, अपर सम्भागीय परिवहन अधिकारी, श्री राजेश कुमार, कर निर्धारण अधिकारी (नगर निगम), श्री
विपिन कुमार, तहसीलदार (एम0डी0ए0) आदि को राष्ट्रीय लोक अदालत मे अधिक से अधिक संख्या मे वादो को निस्तारित किये जाने हेतु मा0 जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।
साथ ही मा0 जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी द्वारा संबंधित समस्त अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु समस्त संबंधित विभागो द्वारा सहयोग प्रदान किया जाये।
उन्होने कहा कि समाज के छोटे-छोटे विवादो को आपसी सुलह समझौते के आधार पर समाप्त करना चाहियें। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु
सभी अधिकारीगण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है एंव राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा चलाये जा रहे अभियान न्याय चला निर्धन के द्वार को सफल बनाया जाये।