स्याना से महिला सम्मेलन मे पहुंची सैंकड़ो महिलाये ।

बुलंदशहर :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बुलंदशहर के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान स्याना मंडल से मंडल उपाध्यक्ष विक्रान्त त्यागी के नेतृत्व मे सैंकड़ों महिलाये बस के माध्यम से महिला सम्मेलन के लिए ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची।

स्याना से महिला सम्मेलन मे पहुंची सैंकड़ो महिलाये ।

बुलंदशहर :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बुलंदशहर के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान स्याना मंडल से मंडल उपाध्यक्ष विक्रान्त त्यागी के नेतृत्व मे सैंकड़ों महिलाये बस के माध्यम से महिला सम्मेलन के लिए ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची। विक्रान्त त्यागी ने बताया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 


नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओ को सम्बोधित किया एवं साथ ही जिले में 632 करोड़ रुपये की 256 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। अलग-अलग लोक-कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को सहायता राशि वितरित की।

सीएम ने ट्रांसपोर्ट नगर में महिला सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के अंदर 4 करोड़ गरीब परिवारों को उनके सिर पर छत दी। उत्तर प्रदेश में अब तक 55 लाख आवास दिये गये। आजादी के बाद से ये वंचित रहे। साथ ही देश में 12 करोड़ शौचालय और उत्तर प्रदेश मे पौने तीन करोड़ शौचालय के माध्यम से नारी गरिमा की सुरक्षा की गयी।