आज लू का Red Alert
सूरज की तपिश से लोग बेहाल हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 साल बाद 18 मई के दिन पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है।

लू का Red Alert
सूरज की तपिश से लोग बेहाल हैं। शनिवार को अधिकतम तापमानसामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 साल बाद 18 मई के दिन पारा43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। यह इस माह का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है।इससे पहले 2011 में इस दिन अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगलेचार दिन में गर्मी और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने रविवार के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है,साथ ही आने वाले दो से तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज
किया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक
27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी रहा। उधर, रविवार
को कई इलाकों में लू चलने की आशंका जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री
सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने
की आशंका है।
मुंगेशपुर में 46 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, मुंगेशपुर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री
सेल्सियस दर्ज किया। नजफगढ़ में 46.7, पीमतपुरा में 46.1, पूसा में 46, जाफरपुर में 45.6 व रिज
में 45.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।