नए साल पर मंदिरों में उमड़ी भीड़ श्रद्धालुओं का लगा तांता

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2025 को जिले के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों मेंद भंडारे का भी आयोजन किया गया।

नए साल पर मंदिरों में उमड़ी भीड़ श्रद्धालुओं का लगा तांता

नए साल पर मंदिरों में उमड़ी भीड़ श्रद्धालुओं का लगा तांता  

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2025 को जिले के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों मेंद भंडारे का भी आयोजन किया गया। सभी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा कई मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई।

नोएडा के सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-2 लाल मंदिर के अलावा सेक्टर-20 हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचे और कामना की कि नववर्ष सभी के लिए मंगलमय हो। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में मंगलवार शाम को नववर्ष उत्सव मनाया गया। शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक विशेष कीर्तन का आयोजन किया गया। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में नववर्ष के पहले दिन भजन संध्या, आरती और प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।

सेक्टर-2 के लाल मंदिर में भजनों का आयोजन किया जा रहा है। सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर के मीडिया प्रभारी संदीप ने बताया कि मंदिर को गुब्बारों से सजाया गया है। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसके अलावा नोएडा के वोडा महादेव मंदिर, पार्वती मंदिर में भी लोगों की भीड़ रही। कई मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसी तरह ग्रेटर नोएडा के दादरी, दनकौर, कासना, जेवर, जारचा, बिलासपुर, बिसरख आदि देहात इलाकों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने नए साल के पहले दिन भगवान से प्रार्थना की।

इस दौरान मंदिरों कीर्तन और भजन का भी आयोजन किया गया। कई जगहों पर लोगों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया है।