जन समस्याओं को लेकर भाकियू संपूर्ण भारत के जिलाध्यक्ष ने टोल प्लाजा के मैनेजर को दिया ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 10 फरवरी को लुहारली टोल प्लाजा पर 10 सूत्रीय मांगो को लेकर किसानो की पंचायत होगी। 10 फरवरी को होने वाली पंचायत को लेकर किसानो ने टोल प्लाजा के मैनेजर को ज्ञापन सौपा है।

जन समस्याओं को लेकर भाकियू संपूर्ण भारत के जिलाध्यक्ष ने टोल प्लाजा के मैनेजर को दिया ज्ञापन

जन समस्याओं को लेकर भाकियू संपूर्ण भारत के जिलाध्यक्ष ने टोल प्लाजा के मैनेजर को दिया ज्ञापन

आज का मुददा बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द) 

भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 10 फरवरी को लुहारली टोल प्लाजा पर 10 सूत्रीय मांगो को लेकर किसानो की पंचायत होगी। 10 फरवरी को होने वाली पंचायत को लेकर किसानो ने टोल प्लाजा के मैनेजर को ज्ञापन सौपा है।

आगामी 10 फरवरी 2025 को भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत के जिलाध्यक्ष गुड्डू पंडित के नेतृत्व में आम नागरिक व किसानों की 10 मांगों को लेकर लुहारली टोल प्लाजा पर एक पंचायत का निर्णय लिया गया है। किसानों ने टोल प्लाजा के मैनेजर रजनीकांत को विज्ञापन देते हुए मांगों से संबंधित अधिकारियों के पंचायत में पहुंचने का आग्रह किया है। भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत के जिलाध्यक्ष गुड्डू पंडित ने बताया कि किसानों की निम्न 10 मांगे हैं। जैसे नेशनल हाईवे पर गाजियाबाद से लेकर अलीगढ़ तक जहां पर भी कस्बे ग्राम वह औद्योगिक इकाई क्षेत्र आते हैं

वहां तत्काल प्रभाव से फुट ओवर ब्रिज लगाया जाए जब तक अंडरपास या फ्लाईओवर नहीं बन जाते जिसमें चार नंबर कट इंडस्ट्रियल एरिया जोखाबाद तेल मिल ग्राम शामली के गेट पर हैवी ट्रैफिक होने के कारण छोटे बच्चों का स्कूल जाने तथा ग्रामीणों को हाईवे पर करने में जान माल का आए दिन खतरा बना रहता है जिसमें अब तक सैकड़ो जाने जा चुके हैं। सिकंदराबाद क्षेत्र के नौजवानों को नौकरी के लिए कंपनियों में आरक्षित कोटा निर्धारित किया जाना चाहिए। 20 किलोमीटर के दायरे में आ रहे चार टोल प्लाजा जबकि 60 किलोमीटर के दायरे में टोल प्लाजा न होने के लिए माननीय नितिन गडकरी जी की वीडियो खूब वायरल है। दादरी से सिकंदराबाद आने वालों को भी पूरा भुगतान देना पड़ता है।

प्रतिदिन लोहारली टोल प्लाजा पर एक-एक घंटे का जाम लगता है। जिससे जनता के साथ में एंबुलेंस को भी कई बार जाम का सामना करना पड़ता है। जब तक दूसरी लाइन बनकर तैयार ना हो जाए बुलंदशहर से गाजियाबाद की तरफ जाने वाला सभी लाइन टोल फ्री चलनी चाहिए। 40 किलोमीटर के एरिया को आधार कार्ड से ही टोल प्लाजा पर छूट मिले।  हाईवे के दोनों तरफ की सर्विस रोड कंपनियों ने पार्किंग के रूप में आरक्षित की हुई है

जहां सैकड़ो की संख्या में भरे हुए कंपनियों के ट्रक पार्किंग करके खड़े रहते हैं। इन पर खड़े हुए ट्रैकों के कारण आम जन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाईवे पर गाजियाबाद से अलीगढ़ तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं अभी तक भी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से चालू नहीं है। लाइटों की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं की गई है। सुलभ शौचालय बनाये जाये क्योकि खास तौर से महिलाओं के लिए हाईवे पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गाजियाबाद से अलीगढ़ तक कितने सुलभ शौचालय लगाए गए है। अगर हाईवे पर कोई एक्सीडेंट हो जाता है तो इनकी पेट्रोलिंग टीम 1 घंटे से पहले नहीं आती और सिटी के बाहर जो रेलिंग लगानी है वह आज तक नहीं लगी खुले जानवरों की वजह से में हाईवे पर एक्सीडेंट होते रहते हैं। इन सभी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन संपूर्ण भारत द्वारा गुरुवार को ज्ञापन के माध्यम से सभी सक्षम अधिकारी तथा विभागों को सूचित किया गया।

यदि 10 फरवरी तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो हमारा संगठन 10 फरवरी को पंचायत करने को विवश होगा। जिसमें कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा यदि हमारी जनहित की बातों को नजर अंदाज किया गया तो यह पंचायत अनिश्चितकालीन धरने में परिवर्तित कर दी जाएगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा शासन तथा प्रशासन की होगी।

इस मौक़े पर गुड्डू पंडित, आसिफ, आरिफ, कृष्णा, संजय, आदि मौजूद रहे।