किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया एक्सईएन कार्यालय का घेराव

बुलंदशहर: स्याना में शनिवार को किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया।

किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया एक्सईएन कार्यालय का घेराव

किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया एक्सईएन कार्यालय का घेराव

बुलंदशहर: स्याना में शनिवार को किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया। मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने जोरदार नारेबाजी की। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्युत विभाग लगातार भ्रष्टाचार करता आ रहा है। विद्युत विभाग के कर्मचारी किसानों का उत्पीड़न करते हैं। विद्युत विभाग कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए किसान  धरने पर बैठ गए। किसान नेता ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।

किसान नेता ने कहा कि देर रात में कर्मचारी चेकिंग के नाम पर किसानों के साथ अभद्रता करते हैं। उन्होंने कहा कि देर रात के बजाय दिन में विद्युत विभाग चेकिंग अभियान चलाएं। गांव डारौली में विद्युत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसी युवती को नौकरी दिए जाने की मांग की। साथ ही किसानों ने विद्युत विभाग द्वारा उक्त युवती को मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है। प्रदर्शनकारी किसानों ने सठला विद्युत केंद्र के जेई पर 10000 की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।


मांगे पूरे नहीं होने तक  धरने पर बैठे किसान


भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता मांगों को लेकर  धरने पर बैठ गए। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव करते हुए किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों के बीच पहुंचे अधिशासी अभियंता ने किसानों से वार्ता की। अधिशासी अभियंता समझाने  के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। किसानों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप कर तुरंत कार्यवाही की मांग की। समाचार  लिखे जाने तक किसान प्रदर्शन करते  रहे में इस दौरान पप्पू सिह, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, इकबाल खान, बॉबी शर्मा, वीरपाल सिंह, नरेश कुमार, राजकुमार शर्मा, आकाश शर्मा ,पवन कुमार, बिट्टन, महीपाल सिंह, वीरपाल सिंह ,सचिन कुमार, मुकेश चौधरी, अनिल चौधरी आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।