ठेके पर सुबह सात बजे से खुलेआम बिकती है शराव
लछौई में शराब ठेका संचालक सुबह सात बजे ठेका खोलकर बिक्री शुरू कर देता है। नशे में धुत लोगों का मार्ग पर जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है।
![ठेके पर सुबह सात बजे से खुलेआम बिकती है शराव](https://aajkamudda.com/uploads/images/2024/10/image_750x_671e19f1855e2.jpg)
ठेके पर सुबह सात बजे से खुलेआम बिकती है शराव
आज का मुद्दा (लकी गौतम )
लछौई में शराब ठेका संचालक सुबह सात बजे ठेका खोलकर बिक्री शुरू कर देता है। नशे में धुत लोगों का मार्ग पर जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। इसके चलते स्कूल जाने वाले छात्र- छात्राओं के स्वजन को अनहोनी का भय सताता रहता है। आबकारी इंस्पेक्टर अभिषेक पाण्डेय का कहना है कि देशी शराब के ठेके का समय सुबह दस बजे से रात्रि दस बजे तक निर्धारित है।
यदि कोई ठेका संचालक नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।