उत्तराखंड : तीन मई को अभिजीत मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी, उत्तराखंड के चार धामों में पहले धाम यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए आगामी 3 मई को दोपहर 12.15 बजे खुलेंगे।

उत्तराखंड : तीन मई को अभिजीत मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी, उत्तराखंड के चार धामों में पहले धाम यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए
आगामी 3 मई को दोपहर 12.15 बजे खुलेंगे।

इसी दिन सुबह मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ
खरसाली से यमुनोत्री धाम ले जाया जाएगा। यमुना जयंती के मौके पर गुरुवार को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने
की का मुहूर्त तय किया गया।


श्री पांच मंदिर समिति ने मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में आज यमुना जयंती के मौके पर यमुनोत्री
धाम के कपाट खोलने की घोषणा की। मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया की 3 मई, 20 गति


बैसाख मंगलवार 12.15 पर अभिजीत मुहूर्त और रोहिणी नक्षत्र में मां यमुना के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल
दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तीन मई को प्रात: 8.30 करनाली गांव से शनि महाराज की डोली के साथ मां


यमुना की डोली यमुनोत्री के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद ठीक 12.15 मिनट पर कपाट शुभ मुहूर्त कर्क लग्न
,रोहणी नक्षत्र,अभिजीत मुहूर्त अमृत वेला अक्षय तृतीया (अखा तीज) के मौके पर खोल दिया जाएगा।