चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई खुलेआम बेईमानी पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ विराट प्रदर्शन

जब भाजपा मेयर जैसे छोटे चुनाव में कैमरे के सामने चोरी कर सकती है तो बड़े चुनावों में क्या-क्या करती होगी- डॉ. संदीप पाठक

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई खुलेआम बेईमानी पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ विराट प्रदर्शन

आप नेताओं को पुलिस की तरफ से हाउस अरेस्ट करने, जगह-जगह रोकने के बाद भी भारी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंचे और भाजपा मुख्यालय की तरफ कूच किया लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को रोक लिया। कई पार्टी नेताओं, विधायकों, पार्षदों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने वोटों की चोरी की। ये लोग देश के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। जनतंत्र और देश को बचाने के लिए अगर हमें सड़कों पर भी उतरना पड़ा तो हम अवश्य उतरेंगे। इनको गलतफहमी है कि ये जनता को रोक कर उसकी आवाज बंद कर देंगे। ये जनता को जितना रोकेंगे, उसकी आवाज उतनी ही बुलंद होगी। इस अवसर पर पंजाब के सीएम भगवंत मान, ‘‘आप’’ राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज व राजकुमार आनंद समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

चंडीगढ़ मेयर का चुनाव यह दिखाता है कि कैसे भाजपा के पाप का घड़ा भर गया है- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विराट प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों से अक्सर हम लोग यह सुना करते थे कि भाजपा चुनावों में गड़बड़ी करती है। अक्सर आरोप लगते थे कि बीजेपी गड़बड़ करके चुनाव जीतती है, वोटो की चोरी करती है, ईवीएम में हेराफेरी करती है, वोटर लिस्ट में से नाम कटवा देती है और फर्जी नाम जुड़वा देती है। हम सुना करते थे कि बीजेपी फर्जी वोट पड़वाती है। हम ऐसा सुनते थे लेकिन कभी सबूत नहीं मिला था। गीता में कहा गया है कि जब-जब इस धरती पर पाप बढ़ जाता है तो भगवान को खुद पृथ्वी पर आना पड़ता है। ऊपर वाले को पृथ्वी पर आना पड़ता है। इसका मतलब ये नहीं है कि भगवान साक्षात धरती पर आते हैं, बल्कि अपने तरीके से आसमान में बैठकर झाडू चलाता है। चंडीगढ़ का चुनाव यह दिखाता है कि कैसे इनका पाप का घड़ा भर गया था। जब पाप का घड़ा पूरी तरह से भर जाता है तो प्रकृति अपना झाडू चलाती है। भगवान अपनी झाडू चलाकर चीजों को ठीक करता है। चंडीगढ़ का चुनाव तो कहने को एक छोटा सा चुनाव था। चंडीगढ़ 10 वर्ग किलोमीटर का एक छोटा सा चुनाव है। वहां मेयर का चुनाव था। लेकिन वहां दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी वोटों की चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई। इनकी किस्मत खराब थी कि ये लोग चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में पकड़े गए।

भाजपा के 16 और इंडिया गठबंधन के 20 पार्षद थे, इसलिए हमारा मेयर-डिप्टी मेयर बनना तय था- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ में दिल्ली की तरह ही मेयर का चुनाव होना था। चुने हुए काउंसलर्स को वोट देकर अपना मेयर चुनना था। चंडीगढ़ में 36 काउंसलर है। इसमें से 16 बीजेपी और 20 काउंसलर इंडिया गठबंधन के थे। तो जाहिर है कि इंडिया गठबंधन का मेयर और डिप्टी मेयर बनना था। इसमें कोई बहुत बड़ा गणित नहीं था। लेकिन भाजपा ने बदमाशी करते हुए चुनाव कराने के लिए अपने एक कार्यकर्ता को पीठासीन अधिकारी बना दिया। अब बीजेपी का कार्यकर्ता वहां बदमाशी नहीं करेगा तो और क्या करेगा? उस बीजेपी के कार्यकर्ता ने वोट तो डलवाए। लेकिन वोटों की गिनती के दौरान एक भी एजेंट को अपने पास नहीं बैठने दिया और सबको भगा दिया। जबकि नियम यह है कि पीठासीन अधिकारी को सारी पार्टियों के एजेंट्स को सामने बैठाना होता है और एक-एक वोट दिखाना पड़ता है। फिर पीठासीन अधिकारी ने खुद ही वोटों की गिनती शुरू की और उसने इंडिया गठबंधन के आठ वोटों पर गलत निशान लगाकर उनको अमान्य कर दिया। इस तरह से हमारे 20 में से 8 वोटों को अमान्य कर दिया और हमारे 12 वोट पड़े। वहीं, बीजेपी के 16 वोट पड़े। यह आश्चर्य जनक बात है कि सारे हमारे ही वोट अमान्य हो गए। ऐसा लग रहा है कि केवल हमारे काउंसलर्स को ही वैलेट पेपर पर निशान लगाना नहीं आता है और उनके काउंसलर्स को निशान लगाने आता है। 

अंदर के एक कर्मचारी ने बताया है कि भाजपा के भी केवल 13 वोट ही पड़े थे- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंदर से हमें एक कर्मचारी ने बताया है कि भाजपा के 16 वोट नहीं पड़े थे, बल्कि केवल 13 वोट ही पड़े थे। अब किसी को नहीं पता है कि किसको कितने वोट पड़े थे, क्योंकि काउंटिंग एजेंट मौके पर मौजूद नहीं था। उस चुनाव अधिकारी ने नतीजे घोषित कर दिए कि बीजेपी का मेयर बन गया। लेकिन उनकी किस्मत खराब थी। वहां पर चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। उस कैमरे वो चुनाव अधिकारी इंडिया गठबंधन के वैलेट पेपर पर काटे मारते हुए, निशान लगाता हुए साफ-साफ कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो पूरे देश में फैल गया है। 

नेता और पार्टियां आती-जाती रहती हैं, लेकिन हमारे जनतंत्र के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये जरूरी नहीं है कि चंडीगढ़ का मेयर हमारा बनता है या उनका बनता है। हम यहां सत्ता के लिए नहीं आए हैं। चुनाव आते-जाते रहते हैं। पार्टियां आती-जाती रहती हैं, नेता आते-जाते रहते हैं। आज इसका मेयर है तो कल उसका मेयर होगा। लेकिन देश के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। हमारे जनतंत्र के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। इन्होंने चुनाव के साथ जो खिलवाड़ करना शुरू किया है, जनतंत्र के साथ खिलवाड़ शुरू किया है, वो कैमरे में कैद हुआ है। अगर ये चंडीगढ़ जैसे छोटे से चुनाव में इतना बड़ा गड़बड़ कर सकते हैं तो जाहिर है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में पता नहीं कितनी बड़ी गड़बड़ करते होंगे। पूरे देश के सामने ये सच आ गया है कि ये किस तरह से चुनावों में गड़बड़ी करते हैं। इनके लिए देश और जनतंत्र जरूरी नहीं है, ये लोग सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये सत्ता के लिए देश को भी बेच सकते हैं। ये सत्ता के लिए देश को भी दाव पर लगा सकते हैं। हम ये कभी नहीं होने देंगे। अपने देश के जनतंत्र के साथ खिलवाड़ किसी भी हालत में नहीं होने देंगे।

इन्होंने जनता को रोकने के लिए दिल्ली को छावनी बना दिया- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से भारी तादात में जनता यहां प्रदर्शन करने के लिए आ रही थी। लेकिन इन्होंने सबको रोक दिया और पूरी दिल्ली को छावनी बना रखा है। ये लोग जनता को आने से कैसे रोक सकते हैं। लोग कोई हिंसा करने को लिए को नहीं आ रहे थे। हमारी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। हमने बड़े-बड़े आंदोलन किए हैं। इनको गलतफहमी है कि ये जनता को रोक देंगे तो उनकी आवाज बंद हो जाएगी। बल्कि ये लोग जनता को जितना रोकने की कोशिश करेंगे, उनकी आवाज उतनी ही बुलंद होगी। जगह-जगह से हमारे विधायकों, काउंसलर्स, वॉलंटियर्स और आम जनता को जेल में डाले जाने की खबरे आ रही हैं। ये ठीक बात नहीं है, ये तो गलत बात है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने देश की जनता को आगाह करते हुए कहा कि आप लोग जो वोट डालकर आते हो और सोचते हो कि आपने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट डाला है। लेकिन उसके बाद आपके वोट का क्या होता है, इसका कुछ नहीं पता। मशीन के अंदर आप बटन किसी का दबाते हो लेकिन वोट किसी और के खाते में जाता है।

किसी का नाम भी वोटर लिस्ट से काट दिया जाता है। अगर जनतंत्र ही खतरे में पड़ जाएगा तो चुनाव का कोई फायदा नहीं रह जाएगा। इसलिए हम सबको मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठानी है। किसी भी हालत में जनतंत्र को मरने नहीं देना है। देश के साथ खिलवाड़ नहीं होने देना है।