हिमाचल में एक लाख 524 नए वोटर मतदाता सूची में शामिल
शिमला, 19 फरवरी । हिमाचल प्रदेश में मतदाता सूची में एक लाख 524 नए वोटर मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं,
शिमला, 19 फरवरी हिमाचल प्रदेश में मतदाता सूची में एक लाख 524 नए वोटर मतदाता सूची में
शामिल किए गए हैं, जिसमें 53422 महिला और 43102 पुरूष शामिल है। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक है।
प्रदेश में इस साल के अंत में नवंबर -दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में पहली जनवरी 2022 का 18 साल
पूरा कर चुके वोटर मतदान कर सकेंगे।
हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पाल रासू ने शनिवार को यह जानकारी है।
उन्होंने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग देश भर में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता
प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है,
जिसके तहत क्वीज, वीडियो निर्माण, गीत, स्लोगन व पोस्टर डिजाइन
प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में आने वाली
सामग्री को जागरूकता के लिए प्रयोग किया जाएगा।
प्रदेश में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के तहत क्विज प्रतियोगिता में 35000 लोग पंजीकृत करवा चुके
हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च है।
इस प्रतियोगिता में ऑन लाईन और ऑफ लाईन भी
भाग लिया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों के वह लोग तहसीलदार कार्यालय में ऑफ लाईन तरीके से भाग ले सकते
हैं।