डीएनडी पर वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यति की मौत

नोएडा, 03 दिसंबर (। थाना फेस-1 क्षेत्र के डीएनडी पुल के पास शुक्रवार की देर रात को एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया।

डीएनडी पर वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यति की मौत

नोएडा, 03 दिसंबर (। थाना फेस-1 क्षेत्र के डीएनडी पुल के पास शुक्रवार की देर रात को
एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए


अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
रात करीब बारह बजे डीएनडी पुल के पास एक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए


पैदल सड़क पार कर एक 25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया। राहगीरों की मदद से उसे उपचार
के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज
नहीं मिले हैं। पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं, सेक्टर-18 के रेडिसन होटल के


पास हुए सड़क हादसे में विनोद नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह सेक्टर 45
के पास हुए हादसे में राजेश नामक व्यक्ति घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया


है। इसी तरह सेक्टर 57 के पास अभिषेक, विजय और अवधेश नाम के तीन लोग घायल हो गए।


सेक्टर-116 के पास हुए शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय रविंद्र गोस्वामी घायल हो
गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।