ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ऐतिहासिक महापंचायत होगी-कृष्ण नागर
नोएडा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कल 25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में करीब 50 हजार किसान करो या मरो की लड़ाई लड़ेंगे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ऐतिहासिक महापंचायत होगी-कृष्ण नागर
नोएडा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कल 25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में करीब 50 हजार किसान करो या मरो की लड़ाई लड़ेंगे। इस संबंध में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने कहा कि पिछले काफी समय से संगठन अपने-अपने तरीके से लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन सभी ने एक मंच पर आकर संयुक्त किसान मोर्चा का गठन कर इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने का निर्णय लिया है।
सोमवार को हजारों की संख्या में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता महापंचायत में शामिल होंगे, जिसमें मुख्य मांग 10 प्रतिशत भूमि और भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को लागू करना है। प्राधिकरण और जिला प्रशासन लंबे समय से किसानों को गुमराह कर रहा है। अब किसानों ने मिलकर निर्णय लिया है कि अगर सरकार और प्रशासन किसानों को उनका हक नहीं देगा तो किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। प्राधिकरण में किसानों का लगातार शोषण किया जा रहा है। इस शोषण के खिलाफ इलाके के किसान, मजदूर, महिलाएं सभी एकत्र हो गए हैं और जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।
रात में होगा और मजबूत बैरिकेडिंग के साथ होगा। अगर सरकार और प्रशासन ने आवाज नहीं सुनी तो दिल्ली के लिए भी कूच किया जाएगा।