उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संविधान दिवस से शुरू हुए कांग्रेस सदस्यता महाअभियान
सदर वार्ड , चित्रगुप्त नगर वार्ड, रामजीलाल नगर वार्ड, लालकुआं वार्ड, केसरी खेड़ा वार्ड, गुरु गोबिंद सिंह वार्ड, गीतापल्ली वार्ड, गुरु नानक नगर वार्ड, अंबेडकर नगर वार्ड, में कांग्रेस सदस्यता महाअभियान का आयोजन किया गया जहां हजारों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संविधान दिवस से शुरू हुए कांग्रेस सदस्यता महाअभियान के अंतर्गत आज दिनांक: 08-दिसंबर-2021, दिन: बुधवार, को महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ द्वारा पश्चिम विधानसभा में सआदतगंज वार्ड के अंतर्गत मातादीन रोड चौराहा, शीतला देवी वार्ड के अंतर्गत कटरा चौराहा, अशरफाबाद वार्ड के अंतर्गत बालदा मोड़ चौराहा तथा कैंट विधानसभा में सदर वार्ड , चित्रगुप्त नगर वार्ड, रामजीलाल नगर वार्ड, लालकुआं वार्ड, केसरी खेड़ा वार्ड, गुरु गोबिंद सिंह वार्ड, गीतापल्ली वार्ड, गुरु नानक नगर वार्ड, अंबेडकर नगर वार्ड, में कांग्रेस सदस्यता महाअभियान का आयोजन किया गया जहां हजारों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इसी तरह सदस्यता महाअभियान का आयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारियों द्वारा उत्तर विधानसभा, मध्य विधानसभा, पूर्वी विधानसभा, सरोजिनीनगर विधानसभा में किया गया।
इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ अध्यक्ष (उत्तरी) अजय श्रीवास्तव अज्जू व महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ अध्यक्ष(दक्षिणी) दिलप्रीत सिंह डीपी ने कहा कि आज देश-प्रदेश की भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है, देश के आम नागरिक, छात्र, किसान,युवा, छोटे उद्योगपति सब परेशान है।
भाजपा सरकार में आज देश के सरकारी संस्थाओं को बेचा जा रहा है जिससे बेरोजगारी अपने चरम सीमा तक बढ़ी हुई है, नए रोजगार सृजन नही हुए है, किसानों को अपने अनाज का MSP मूल्य भी नही मिल पा रहा है, यही नही किसानों को DAP खाद भी नही मिल पा रही है। चंद उद्योगपतियों को फ़ायदा पहुंचाने का काम ये भाजपा सरकार कर रही है। मूलभूत मुद्दे को दरकिनार कर भाजपा सरकार देश की आवाम को धर्म के नाम बरगलाने का काम कर रही है, पर कांग्रेस पार्टी इनके मंसूबों को पूरे नही होने देगी। कोरोनाकाल के बाद देश को युवाओं को रोजगार की आवश्यकता है, मध्यम वर्गीय परिवारों को महँगाई से राहत चाहिए जो उन्हें मिल नही रहा है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा मध्यम वर्गीय परिवारों के बारे में सोचा जिसका नतीजा रहा कि वर्ष-2008 में पूरे विश्व मे आर्थिक मंदी का असर पर पर भारत पर नही। कांग्रेड पार्टी की नीति-नियत दोनों ही साफ है, जिसकारण आज देश-प्रदेश के युवा वर्ग, व्यापारी वर्ग, उद्योगपति वर्ग, मध्यमवर्गीय परिवार के लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेकर जुड़ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ही उत्तर प्रदेश के लिए एक मात्र विकल्प है जो अपराध, अराजकता, बेरोजगारी, महँगाई पर रोक लगा सकती है।
इस मौके पर महानगर कांग्रेस लखनऊ उपाध्यक्ष/संगठन/सदस्यता प्रभारी संजय श्रीवास्तव, संजय गिरी, रोहित तिवारी,मो० हाशिम, प्रमोद दुबे, मो० इरशाद, उत्कर्ष द्विवेदी सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।