डॉक्टर के सहायक ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म किया

ग्रेटर नोएडा, 21 फरवरी ( ग्रेटर नोएडा स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर के सहायक पर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

डॉक्टर के सहायक ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म किया

ग्रेटर नोएडा, 21 फरवरी  ग्रेटर नोएडा स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर के सहायक पर
महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

महिला ने आरोपी पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ
मिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

आरोपी ने महिला को उधार दिए पैसे वापस देने के
बहाने घर बुलाया था।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार
किया है।


कासना पुलिस के मुताबिक गांव में रहने वाली महिला की मुलाकात कुछ दिन पहले निजी अस्पताल
में डॉक्टर के सहायक के रूप में काम करने वाले नीलू से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो


गई और वे एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। महिला का आरोप है कि नीलू ने उससे दस हजार रुपये
उधार लिए थे।

सोमवार शाम नीलू ने महिला को उधार दिए पैसे वापस देने के बहाने अपने गांव
सलेमपुर में बुलाया।

इस दौरान उसने महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
महिला के बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला को होश में आने पर घटना के


बारे में पता चला। इसकी शिकायत महिला ने तुरंत कासना कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के मुताबिक महिला अपनी किसी परिचित महिला की डिलीवरी के दौरान अस्पताल में मिलने
आई थी। इसी बीच महिला की मुलाकात डॉक्टर के सहायक के रूप में काम करने वाले आरोपी नीलू


से हुई थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे विश्वास में
लेकर उसके साथ गलत काम किया।