नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर में निर्माण कार्य व सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
बुलंदशहर : स्याना में शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष ने पालिका क्षेत्र के अलग-अलग वार्ड में पहुंचकर निर्माण कार्य व सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर में निर्माण कार्य व सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
बुलंदशहर : स्याना में शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष ने पालिका क्षेत्र के अलग-अलग वार्ड में पहुंचकर निर्माण कार्य व सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह चौधरी ने बताया कि अलग-अलग वार्ड में पहुंचकर लोगों की जन समस्याएं भी सुनी गई हैं । नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि सफाई व्यवस्थाओं को लेकर कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभाग के कार्यवाही के निर्देश दे दिए गए हैं। पालिका क्षेत्र के अंतर्गत हुए नवनिर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई है।
क्षेत्रवासियों की समस्या हल करना ही प्राथमिकता
पालिका अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निस्तारण करना ही उनके प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बालिका क्षेत्र में वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतें मिली थी। वहीं टूटी हुई सड़कों को दुरुस्त करा दिया गया है। शिकायतों के समाधान के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए जा रहे हैं।
नगर पालिका द्वारा कराए गए निर्माण कि समीक्षा कर निर्माण में प्रयोग लाई गई सामग्री की भी जांच कराई गई है।