नोएडा के सभाजीत बने आप के प्रदेश अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सभाजीत सिंह को उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी बनाया गया है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आप कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

नोएडा के सभाजीत बने आप के प्रदेश अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सभाजीत सिंह को उत्तर प्रदेश आम
आदमी पार्टी बनाया गया है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आप कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। आप


नेता एवं पार्टी के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में नोएडा के पदाधिकारियों
जिला महासचिव राकेश अवाना, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत रावत, प्रवीण धीमान, नोएडा विधानसभा
अध्यक्ष नितिन प्रजापति, दादरी नगर अध्यक्ष दीपक सिंह राजपूत ने दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय

मुख्यालय पर सभाजीत सिंह से मुलाकात कर उन्हें पुन: प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दी। जादौन ने
कहा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, प्रदेश प्रभारी संजय सिंह और राष्ट्रीय संगठन मंत्री
डॉक्टर संदीप पाठक का सभी कार्यकर्ता हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने पार्टी के जमीनी व पुरानेसाथी पर एक बार पुन: विश्वास जताया।