प्रदेश में एक बड़े आंदोलन की जरूरत : सुधीर तेवतिया

बीबी नगर। (आशीष कुमार)भारतीय किसान यूनियन चढूनी की एक बैठक सोमवार को बीबी नगर में आहूत हुई।

प्रदेश में एक बड़े आंदोलन की जरूरत : सुधीर तेवतिया

बीबी नगर। (आशीष कुमार)भारतीय किसान यूनियन चढूनी की एक बैठक सोमवार को बीबी नगर में आहूत हुई। जिसमें मुख्य अथिति के रूप में प्रदेश मुख्य महासचिव सुधीर तेवतिया , पश्चिम प्रदेश महासचिव वसीम अहमद , मेरठ मंडल अध्यक्ष सोनू तेवतिया व जिलाध्यक्ष सूबे सिंह डागर शामिल रहे। प्रदेश मुख्य महासचिव सुधीर तेवतिया ने कहा कि सरकारी मशीनरी बेलगाम हो गई है।

अधिकारी किसानों के काम करने को तैयार नही। सरकारी दफ्तरों में अपनी समस्याओं को लेकर पहुचने वाले किसानों बिना काम करे ही टरका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सिस्टम की सर्विस करने के लिए किसानों को प्रदेश मे बड़े आंदोलन करने की जरूरत है।

बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष सूबे सिंह डागर ने बीबी नगर मिवासी पिंटू चौधरी को बीबी नहर अध्यक्ष मनोनीत किया।

इस मौके पर सुदेश प्रधान , जोनी , रिजवान चौधरी , मुकेश रावत , सुधीर तेवतिया , सोनू तेवतिया , वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।