भारत में पहली बार महिलाओं की टीम राफ्टिंग के जरिए गंगोत्री से गंगासागर तक की यात्रा पर निकली

भारत में पहली बार महिलाओं की टीम राफ्टिंग के जरिए गंगोत्री से गंगासागर तक की यात्रा पर निकली है। ऑल वुमेन गंगा रिवर राफ्टिंग एक्सपीडिशन की टीम का नेतृत्व कर रही एसआई प्रिया मीणा ने बताया

भारत में पहली बार महिलाओं की टीम राफ्टिंग के जरिए गंगोत्री से गंगासागर तक की यात्रा पर निकली

भारत में पहली बार गंगोत्री से गंगासागर तक राफ्टिंग के जरिए जा रही है महिलाओं की टीम

भारत में पहली बार महिलाओं की टीम राफ्टिंग के जरिए गंगोत्री से गंगासागर तक की यात्रा पर निकली है। ऑल वुमेन गंगा रिवर राफ्टिंग एक्सपीडिशन की टीम का नेतृत्व कर रही एसआई प्रिया मीणा ने बताया कि भारत में पहली बार महिलाओं की टीम गंगा में राफ्टिंग के जरिए गंगोत्री से गंगासागर तक की यात्रा कर रही है। यह यात्रा गंगोत्री से 2 नवंबर को शुरू हुई थी। 53 दिन की यह यात्रा 24 दिसंबर को गंगासागर पहुंचकर समाप्त होगी। प्रिया मीणा ने बताया कि विभिन्न प्रांतो से होकर टीम राफ्टिंग के जरिए अपनी यात्रा को सफल करने में जुटी हुई है। बुलंदशहर में पहुंचते ही टीम का जोरदार स्वागत किया गया।


पहली बार यात्रा कर बनाया जाएगा रिकॉर्ड


बीएसएफ की एसआई प्रिया मीणा ने बताया कि पहली बार यात्रा कर रिकॉर्ड बनाया जाएगा। बुलंदशहर पहुंचने पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया है। बुलंदशहर की स्याना तहसील के भगवानपुर गंगा घाट पहुंची टीम का स्वागत किया गया। इसके बाद आहार में टीम का भव्य स्वागत हुआ। प्रिया मीणा ने बताया कि आमजन का सहयोग मिल रहा है। इस यात्रा के दौरान वह एक लंबे सफर पर हैं। 53 दिन की इस यात्रा को पूर्ण कर उनकी टीम नया रिकॉर्ड बनाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए वह देश के विभिन्न प्रांतो से होकर गुजर रही हैं।

महिलाओं की टीम की लगन की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा देशवासियों को जागरूक करने के लिए की जा रही है।