महाविद्यालय ने मनाया सांस्कृतिक महोत्सव 'रिदम 23

अनूपशहर: कस्बा स्थित दुर्गा प्रसाद बलजीत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव- 'रिदम 23' का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय ने मनाया सांस्कृतिक महोत्सव 'रिदम 23

अनूपशहर: कस्बा स्थित दुर्गा प्रसाद बलजीत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव- 'रिदम 23' का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के दीप प्रज्वलन से हुआ। तदोपरान्त प्राचार्य प्रो. जी.के सिंह ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया।

 बी. ए. की छात्रा ने माँ सरस्वती की वंदना के साथ शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी।  जिसने सभी को भक्ति रस से  अभिसिंचित कर दिया। इसी क्रम में बी० ए० की ही छात्राओं द्वारा वीरों की स्मृति में देशभक्ति गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में

 राजस्थान के कालबेलिया लोकनृत्य, गुजराती डांडिया नृत्य तथा हरियाणवी एवं भागड़ा नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी गयी। प्राचार्य प्रो जी के सिंह ने महाविद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की।  इसके बाद मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सशक्तिकरण पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया। शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रबंध समिति के द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।   सांस्कृतिक

समिति की समन्वयक प्रो. चन्द्रावती ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा दिव्यांगी चौधरी ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।