स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक

लखनऊ। महान गायिका, भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से देशभर में गम का माहौल है। 92 वर्षीय लता जी का रविवार सुबह मुंबई  में निधन हो गया। लता जी के निधन पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दुख प्रकट किया है।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक

- लखनऊ, 


लखनऊ। महान गायिका, भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से देशभर में गम का माहौल है। 92 वर्षीय लता जी का रविवार सुबह मुंबई  में निधन हो गया। लता जी के निधन पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दुख प्रकट किया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने लता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गाँधी ने ट्वीट कर दुख जताते हुए लिखा है ''भारतीय संगीत की बगिया में सुरों को चुन-चुन कर सजाने वाली सुर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार मिला।  उनके निधन से भारतीय कला जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर लता जी को श्री चरणों में स्थान दें और इस दुःख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।''

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने शोक जताते हुए लिखा, उनकी आवाज ही उनकी पहचान थी, देश की कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर, लता जी को श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति दे। ॐ शांति।