रंगभरी एकादशी पर निशान ध्वजा यात्रा में झूमे खाटू श्यामभक्त
अनूपशहर: श्याम प्रेमियों की ओर से रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे। नगर स्थित जान्हवी द्वार से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई।
अनूपशहर: श्याम प्रेमियों की ओर से रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई।
जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।
नगर स्थित जान्हवी द्वार से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। जो कि मुख्य बाजार होते हुए मोहल्ला केदारशाह स्थित नवीन खाटू मंदिर पर समाप्त हुई।
जहा पर श्याम प्रभु के श्रीचरणों में निशान अर्पण की गई।
निशान यात्रा में लोग खाटू श्याम के भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे।
निशान यात्रा में रथ पर खाटू श्याम बाबा की अलौकिक प्रतिमा विराजमान थी।