1 जुलाई से 07 जुलाई तक मनाए जा रहे वन महोत्सव : चन्द्र प्रकाश सिंह

बुलंदशहर ,पर्यावरण को स्वच्छ, शुद्ध बनाये रखने के लिए 1 जुलाई से 07 जुलाई तक मनाए जा रहे वन महोत्सव के तहत जनपद में वृहद स्तर पर पौधरोपण कराया जा रहा है। आज जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह ने मेरठ-बुलंदशहर हाइवे के किनारे (काजमपुर देवली के समीप) वन विभाग द्वारा कराये जा रहे पौधरोपण स्थल पर पहुंचकर पौधरोपण किया

1 जुलाई से 07 जुलाई तक मनाए जा रहे वन महोत्सव :  चन्द्र प्रकाश सिंह

बुलंदशहर ,पर्यावरण को स्वच्छ, शुद्ध बनाये रखने के लिए 1 जुलाई से 07 जुलाई तक मनाए जा रहे वन महोत्सव के तहत जनपद में वृहद स्तर पर पौधरोपण कराया जा रहा है।

आज  जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह ने मेरठ-बुलंदशहर हाइवे के किनारे (काजमपुर देवली के समीप) वन विभाग द्वारा कराये जा रहे पौधरोपण स्थल पर पहुंचकर पौधरोपण किया।

इस मौके पर वन विभाग को निर्देशित किया गया कि लगाए जा रहे पौधों की देखरेख करते हुए उन्हे जीवंत  बनाये रखा जाए। पर्यावरण

को स्वच्छ बनाये रखने के लिए लोगों को भी जागरूक करते हुए पौधरोपण का कार्य कराया जाए। बताया गया कि वन महोत्सव के

तहत आमजन, बच्चों की सहभागिता से भी पौधरोपण का कराया गया है। इस मौके पर डीएफओ श्रीमती विनीता सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया।