दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से 10 डिग्री लुढ़का दिन का पारा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार कोदिनभर रुक-रुककर हल्की-हल्की बारिश होती रही।

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से 10 डिग्री लुढ़का दिन का पारा

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से 10 डिग्री लुढ़का दिन का पारा

दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार कोदिनभर रुक-रुककर हल्की-हल्की बारिश होती रही। इससे दिन के तापमान में करीब 10 डिग्रीसेल्सियस की भारी गिरावट देखी गई।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक नौ घंटे मेंसफदरजंग मौसम केंद्र पर 30.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।उल्लेखनीय है कि 2007 से 2024 तक 18 साल में दिसंबर महीने में 24 घंटे में अधिकतम बारिशका रिकॉर्ड 33.5 मिमी (2019 में) का है। जिस प्रकार लगातार बारिश जारी है, उससे साल 2019 मेंबने इस रिकॉर्ड का टूटना तय है।

दिल्ली में दिसंबर के पूरे महीने में औसतन 9.4 मिमी बारिश होतीहै।सुबह से शाम तक बारिश के कारण दिन का अधिकतम तापमान गुरुवार के 24.1 डिग्री सेल्सियसकी तुलना में 9.5 डिग्री गिरकर शुक्रवार को 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बादलके कारण न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री के मुकाबले 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार को भी आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिशहोगी।

वहीं, रविवार को काफी घने कोहरे और सोमवार को घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है। इसदौरान धीरे-धीरे दिन का तापमान बढ़ने और नए साल पर 1 जनवरी को अधिकतम तापमान 20डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली में दिसंबर में 24 घंटे में (सुबह 8.30 बजे से अगले दिन सुबह 8.30 बजे तक) सबसे ज्यादाबारिश का रिकॉर्ड 3 दिसंबर 1923 को बना था, जब 75.5 मिमी बारिश हुई थी।