NCR क्षेत्र में विश्वविद्यालय में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगने वाले गैंग के 6 अभियुक्त गिरफ्तार

Thana sec 113 पुलिस द्वारा नोएडा/एनसीआर क्षेत्र में भोले भाले बारहवीं पास बच्चो को अलग- अलग विश्वविद्यालय में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगने वाले गैंग के 6 अभियुक्त गिरफ्तार

NCR क्षेत्र में   विश्वविद्यालय में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगने वाले गैंग के 6 अभियुक्त गिरफ्तार

अलग- अलग विश्वविद्यालय में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगने वाले गैंग के 6 अभियुक्त गिरफ्तार 

Thana sec 113 पुलिस द्वारा नोएडा/एनसीआर क्षेत्र में भोले भाले बारहवीं पास बच्चो को अलग- अलग विश्वविद्यालय में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगने वाले गैंग के 6 अभियुक्त गिरफ्तार , कब्जे से अलग-अलग बच्चो से लिये गये कुल 61 चेक जिनकी कुल धनराशि 5 करोड़ 6 लाख 50 हजार रुपये व 3 लाख 90 हजार रूपये नकद, घटना में प्रयुक्त कुल 2 लेपटॉप, 16 मोबाईल फोन, स्वयं लिखित डायरी, अन्य प्रपत्र आदि बरामद।                                                        

कार्यवाही का विवरण-


दिनांक 10.06.2024 को थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा सब्जी मण्डी सैक्टर 77 के पास चैकिंग के दौरान एफएनजी रोड़ पर कीया सैल्टोज गाड़ी नं0 बीआर 01 ईडब्ल्यू 0011 में सवार 1. राहुल कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह 2. अनुपम कुमार पुत्र सतेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिनकी निशान देही पर आईकोनिक टावर ए41 व ऑफिस योर नेक्स्ट स्टैप स्मार्ट शॉल्यूशन न0 सी-2103 ए सेक्टर 62 नोएडा थाना सेक्टर 58 क्षेत्र से अभियुक्त  3.दयानन्द पांडे उर्फ मोहित पुत्र दिनेश पांडे 4. सचिन सिंह पुत्र रामकेश सिंह 5. विदुषी लोहिया पुत्री चन्द्रगुप्त लोहिया 6. निकिता उपाध्याय पुत्री संजय उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से अलग-अलग बच्चो से लिये गये कुल 61 चेक जिनकी कुल धनराशि 5 करोड़ 6 लाख 50 हजार रुपये व 3 लाख 90 हजार रूपये नकद, घटना में प्रयुक्त कुल 2 लेपटॉप, 16 मोबाईल फोन, स्वयं लिखित डायरी, अन्य प्रपत्र आदि बरामद हुये । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0-223/24 धारा  420/406/467/468/471/411/414/34 भादवि व 66 आईटी एक्ट   बनाम राहुल कुमार आदि  उपरोक्त पंजीकृत हुआ है । 

अभियुक्तों का अपराध करने का तरीका 


अभियुक्तगण में से सोनू कुमार उर्फ रणवीर सिंह उपरोक्त व राहुल कुमार उपरोक्त व अनुपम पार्टनर है जिनका एक आफिस नोएडा व एक पुणे में है ये लोग सोसल नेटवर्किंग साइट्स पर Next Education, Edupro,Career Corner, Gurukul.Education05,Education Consultancy,Career Plan, Admission Sathi  आदि के माध्यम से विद्यार्थियों से संपर्क कर मो0न0 प्राप्त कर चैटिंग व कॉलिंग से उनकी जरूरत के अनुसार MBBS,BAMS ,BDS,BHMS,MDS,

PHARMACY,B.E/ B.TECH, LLB ,BALLB,MBA,BBA,MDMS आदि में दाखिला दिलाने का आश्वासन देकर हमारे द्वारा तैयार किये गये admission form अलग-अलग संस्थान N.L. DALMIA INSTITUTE OF MANAGEMENT STUDIES AND RESEARCH, VELLORE INSTITUTE OF TECHNOLOGY,JAYTEE INSTITUTE  OF INFORMATION TECHNOLOGY, GL BAJAJ INSTITUTE TECHNOLOGY AND MANAGEMENT, NWAC,IMT आदि भारत के समस्त राज्यों के बड़े-बड़े संस्थान व विदेश की बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी के फर्जी फार्म भरवाकर विश्वास दिलाकर दाखिला कराने की जिम्मेदारी लेकर दाखिला फीस के साथ-साथ डोनेशन फीस बताकर मोटी रकम धोखे से ले लेते हैं

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. राहुल कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बभनलाई थाना रानी तलाब जिला पटना बिहार हाल पता जी-1109 अजनारा लीगार्डन सेक्टर 16 बी ग्रेटर नोएडा थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर उम्र 30 वर्ष 
2. अनुपम कुमार पुत्र सतेन्द्र कुमार निवासी मकान न0-34 न्यू रामपुर थाना बहादुरपुर जिला पटना बिहार वर्तमान पता जी-1109 अजनारा ली गार्डन सेक्टर 16-बी ग्रेटर नोएडा थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर
3. दयानन्द पांडे उर्फ मोहित पुत्र दिनेश पांडे निवासी विनायकी मंगलवारी रोड थाना सक्करधारा जिला नागपुर हालपता मैट्रो स्टेशन के पास ममूरा सेक्टर 59 थाना फेस-3 नोएडा उम्र 25 वर्ष
4. सचिन सिंह पुत्र रामकेश सिंह निवासी गांव व थाना मनसुखपुरा जिला आगरा हाल पता मकान न0-2833 गली न0-31/4 संगम बिहार थाना तिगड़ साउथ दिल्ली उम्र 25 वर्ष 
5. विदुषी लोहिया पुत्री चन्द्रगुप्त लोहिया निवासी ए ब्लाक 150  सूरज कॉलोनी नियर वाटर टैंक गोरखपुर वर्तमान पता फ्लेट न0-4 फस्ट फ्लोर  कृष्णा अपार्टमेंट हिंडन बिहार  सेक्टर-49 नोएडा थाना सेक्टर-49 गौतमबुद्धनगर उम्र 37 वर्ष 
6. निकिता उपाध्याय पुत्री संजय उपाध्याय निवासी टीचर्स कॉलोनी जमशेदपुर झाखण्ड हाल पता लिविंग पोइंट पी0जी0 नियर रेड रूफ रेसीडेंसी सेक्टर-55 नोएडा थाना सेक्टर-58 उम्र-24 वर्ष

फरार अभियुक्त का विवरण-
1.सोनू कुमार उर्फ रणवीर सिंह पुत्र रमाकान्त पकरन्दा थाना रानी तालाब जिला पटना बिहार।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1.मु0अ0सं0 223/24 धारा  420/406/467/468/471/411/414/34 भादवि व 66 आईटी एक्ट   थाना सैक्टर 113 नोएडा

बरामदगी का विवरण
अभियुक्तगण के कब्जे से निम्नलिखित बरामदगी हुयी है 
1. 61 चेक जिनकी कुल धनराशि 5 करोड़ 6 लाख 50 हजार रुपये, 
2. घटना में प्रयुक्त गाडी Kia Seltos No. BR01EW-0011
3. तीन लाख 90 हजार नकद
4. घटना में प्रयुक्त 2 लैपटाप
5. घटना में प्रयुक्त 16 मोबाईल फोन
6. स्वयं लिखित डायरी, अन्य प्रपत्र आदि बरामद

https://www.youtube.com/@AajKaMudda