बुलंदशहर में देर रात बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़
बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस टीम देर रात वांछित अभियुक्त की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस टीम द्वारा गस्त के दौरान एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया।
बुलंदशहर में देर रात बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़
बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस टीम देर रात वांछित अभियुक्त की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस टीम द्वारा गस्त के दौरान एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। गाड़ी चला गाड़ी को रोक कर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान राजीव शर्मा के रूप में हुई। सिकंदराबाद पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर का बदमाश है। आरोपी पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी द्वारा बीते दिन भी बाजार में फायरिंग की गई थी।
शातिर किस्म का बदमाश है आरोपी
गिरफ्तार हुआ घायल बदमाश शातिर का बदमाश है। पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा बाजार में फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया था। आरोपी उक्त बदमाश की धर पकड़ के लिए जुटी हुई थी। पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही में बदमाश घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश के दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
बदमाश द्वारा की गई फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। फायरिंग के बाद बाजार में अपराध अफरातफरी का माहौल हो गया था।