प्रज्ञान में अंतर्सदन दौड़ एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 

Www.aajkamudda.com

प्रज्ञान में अंतर्सदन दौड़ एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 

जेवर।प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर में अंतर्सदन दौड़ एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के मध्य 50 मीटर दौड़,बाधा दौड़,तीन टाँग दौड़, एवं सौ मीटर दौड़ तथा कक्षा 7 से 10 तक के छात्र-छात्राओ के मध्य अंतर्सदन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अंतर्सदन दौड़ एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक श्री हरीश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति शर्मा के द्वारा फीता काटकर किया गया।

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष श्रीगजेंद्र सिंह यादव के दिशा-निर्देशन में इस प्रतियोगिता में पाँचों सदनों के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।इस प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में आर. के.सदन की सृष्टि बालक वर्ग में गाँधी सदन के भूपेन्द्र, बाधा दौड में बालिका वर्ग मेें आर.के.सदन की कुमुद बालक वर्ग में टैगोर सदन के युवराज, तीन टाँग दौड में बालिका वर्ग में नेहरू सदन की

ध्रुविका, निधि, बालक वर्ग में आर. के.सदन के जलज, चिराग, सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में आर. के सदन कक्षा 6 की वंशिका, कक्षा 7 में आर.के. सदन की पावनी, कक्षा 8 आर.के. सदन की साक्षी एवं बालक वर्ग में कक्षा 6 नेहरु सदन के पुनीत, कक्षा 7 विवेकानन्द सदन गौरव एवं कक्षा 8 विवेकानन्द सदन के प्रशान्त ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर 14 वर्ग में आर. के. सदन प्रथम एवं टैगोर सदन द्वितीय स्थान पर रहे। तथा अंडर 16 वर्ग में विवेकानन्द सदन प्रथम एवं नेहरू सदन द्वितीय स्थान पर रहे। इस अंतर्सदन दौड़ एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षकगण मि. प्रवीण कुमार, मि. विनय, मि. विशाल,मिस मीनाक्षी सिंह,मि.नौशाद एवं मि.विवेक की विशेष भूमिका रही।

विद्यालय के प्रबन्धक श्री हरीश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति शर्मा ने छात्र-छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन पर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।