विभिन्न समाजसेवी व आध्यात्मिक संस्थाओं से सम्मानित हुए पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री
वृन्दावन।गांधी मार्ग स्थित श्रीनाथ धाम में प्रख्यात अध्यात्मविद् व श्रीमद्भागवत के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध प्रवक्ता, पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री के 60वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संगीतमय सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया।

विभिन्न समाजसेवी व आध्यात्मिक संस्थाओं से सम्मानित हुए पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री
वृन्दावन।गांधी मार्ग स्थित श्रीनाथ धाम में प्रख्यात अध्यात्मविद् व श्रीमद्भागवत के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध प्रवक्ता, पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री के 60वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संगीतमय सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया।साथ ही सरस भजन संध्या, संत-विद्वत संगोष्ठी व संत ब्रजवासी वैष्णव सेवा (वृहद भंडारा) आदि के आयोजन भी संपन्न हुए।
संत-विद्वत संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री धर्म व अध्यात्म जगत की बहुमूल्य धरोहर हैं।उन्होंने अल्प आयु में ही कई धर्म ग्रंथो का अध्ययन कर भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार किया है।जो कि अविस्मरणीय है।श्रीराम कथा मर्मज्ञ अशोक व्यास महाराज एवं आचार्य पीठाधीश्वर यदुनंदनाचार्य महाराज ने कहा कि पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने श्रीमद्भागवत महापुराण, श्रीमद्रामायण, शिव महापुराण एवं श्रीमद्देवीभागवत आदि धर्म ग्रंथों के माध्यम से देश-विदेश के असंख्य व्यक्तियों को धर्म के मार्ग से जोड़ने का कार्य जो अभूतपूर्व कार्य किया है, वो अति प्रशंसनीय है।
रासाचार्य स्वामी हरिवल्लभ शर्मा (छोटे ठाकुर) व प्रमुख समाजसेवी कपिल देव उपाध्याय ने कहा कि पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री की धर्म के क्षेत्र में अनेकों देनेें हैं।उनके द्वारा संस्थापित डॉ. मनोज मोहन शास्त्री फाउंडेशन के द्वारा निर्धन विद्यार्थियों को श्रीमद्भागवत, रामायण व भगवद्गीता आदि धर्म ग्रंथों की निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।साथ समाजसेवा के विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं।
श्री उमा शक्ति पीठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता पं. आर.एन. द्विवेदी उर्फ राजू भैया एवं श्रीराधा दामोदर मंदिर के बड़े गुसाईं आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी ने कहा कि डॉ. मनोज मोहन शास्त्री की देश,समाज व अध्यात्म जगत के लिए अनेकों देनें हैं।उनका व्यतित्व व कृतित्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा व ऊर्जा का श्रोत है।क्योंकि वे प्रत्येक क्षण धर्म, अध्यात्म व समाजसेवा के क्षेत्र में पूरे उत्साह व समर्पण के साथ तत्पर रहते हैं।
इससे पूर्व संपन्न हुई सरस भजन संध्या में प्रख्यात भजन गायक बनवारी महाराज, पण्डित श्याम सुन्दर ब्रजवासी एवं धीरज बावरा ने अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा जन्मोत्सव से संबंधित बधाईयों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया।
इस अवसर पर ब्रज साहित्य सेवा मंडल, ब्राह्मण महासभा, विश्व ब्राह्मण संघ, ब्रज जन सेवा समिति, रासबिहारी परिकर, श्रीहनुमद् आराधन मण्डल, मठ मन्दिर प्रकोष्ठ आदि प्रमुख समाजसेवी व आध्यात्मिक संस्थाओं के द्वारा पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री का अभिनंदन किया गया।साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, मेवा-मिष्ठान व फल आदि भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
महोत्सव में डॉ. भागवत कृष्ण नांगिया, पण्डित बिहारीलाल शास्त्री, पूर्व प्राचार्य डॉ. रामसुदर्शन मिश्र, भागवताचार्य अशोक शास्त्री, आचार्य अश्वनी मिश्रा, आचार्य आनन्द वल्लभ गोस्वामी, आचार्य विमल चैतन्य महाराज, आचार्य दामोदर चन्द्र गोस्वामी, पण्डित सुरेशचंद्र शर्मा, पण्डित महेश भारद्वाज, पंडित चंद्रलाल शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा, डॉ. अनूप शर्मा, देवेंद्र शर्मा, पण्डित ब्रह्मदत्त द्विवेदी, स्वामी रामशरण शर्मा, आचार्य नेत्रपाल, गोपाल शरण शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।