दिल्ली का पारा इस सप्ताह 45 डिग्री तक जाने के आसार

नई दिल्ली, 09 मई । राजधानी दिल्ली के लोगों को इस सप्ताह भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है

दिल्ली का पारा इस सप्ताह 45 डिग्री तक जाने के आसार

नई दिल्ली, 09 मई (राजधानी दिल्ली के लोगों को इस सप्ताह भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
मौसम विभाग का अनुमान है

कि इस सप्ताह अधिकतम तापमान 45 डिग्री से

ल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले
दो दिनों में तापमान में तेजी से इजाफा होगा।


दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार सुबह से ही तेज चमकीला सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप
तीखी और तेज हो गई। दोपहर के समय लोगों को झुलसाने वाली धूप का अहसास हुआ। दिल्ली के सफदरजंग


मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री
ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा,

जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। यहां आर्द्रता का
स्तर 69 से 36 फीसदी के बीच रहा।


मौसम विभाग का अनुमान है कि अब तापमान में तेजी से इजाफा होगा। दिनभर तेज धूप निकलने के चलते लोगों
को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

मंगलवार के दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम
तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं बुधवार के दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम
तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 1

5 मई यानी रविवार तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 45
डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने बुधवार से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति
बनने का अनुमान जताया है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।