दिल्ली के जंतर मंतर से कश्मीरी पंडितों के लिए एक बार फिर उठी न्याय की आवाज

नई दिल्ली, 12 मार्च । दिल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार को कश्मीरी पंडितों ने एक बार फिर न्याय के लिए आवाज उठाई और अपने विरोध दर्ज कराया।

दिल्ली के जंतर मंतर से कश्मीरी पंडितों के लिए एक बार फिर उठी न्याय की आवाज

नई दिल्ली, 12 मार्च  दिल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार को कश्मीरी पंडितों ने एक बार फिर न्याय के
लिए आवाज उठाई और अपने विरोध दर्ज कराया।

ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा, ऑल इंडिया कश्मीरी समाज के
बैनर तले यह प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता विवेक तनखा भी शामिल हुए और कश्मीरी पंडितों के लिए
न्याय की मांग की।


दरअसल कश्मीर और कश्मीरी पंडित, जब भी इनके बारे में चर्चा होती है तो देश के लाखों करोड़ों लोगों की आंखें
नम हो जाती हैं। हाल ही में एक फिल्म द कश्मीर फाइल्स भी सिनेमा घरों में पहुंची हैं जिसके बाद यह मुद्दा एक
बार फिर उठा है।


कांग्रेस नेता विवेक तनखा ने बताया कि, जब 32 सालों तक न्याय मिलता नहीं तो प्रदर्शन होगा ही। लाखों लोगों
का पलायन हुआ, महिलाओं का रेप हुआ,

कई लोगों की मृत्यु हुई और घर जला दिए गए लेकिन क्या किसी को
सजा मिली ? कोई वापस जाने की हिम्मत कर रहा है? हम भारतीय होने के बावजूद कश्मीर नहीं जा सकते और
न ही सुरक्षित है।