नहर पार के लोगों ने सीवर और सड़क के मुद्दे पर किया प्रदर्शन
फरीदाबाद, 13 फरवरी नगर निगम के वार्ड 28 के अंतर्गत आने वाली नहर पार की करुणा कालोनी, गड्ढा कालोनी तथा भोपाल कालोनी के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे पर रविवार को प्रदर्शन किया।
फरीदाबाद, 13 फरवरी नगर निगम के वार्ड 28 के अंतर्गत आने वाली नहर पार की करुणा कालोनी,
गड्ढा कालोनी तथा भोपाल कालोनी के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे पर रविवार को प्रदर्शन किया।
सेक्टर-
29 के पास आगरा कैनाल के पुल पर प्रदर्शन के दौरान लोगो ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इस बात के
लिए रोष जताया गया कि उनकी कालोनी में सड़कें नहीं है। सीवर लाइनें नहीं है।
लंबे समय से लोग आवाज उठा
रहे हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
स्थानीय निवासी धर्मराज, पायल राघव, जितेंद्र ठाकुर, इंदिरा, रमेश गुलिया तथा अरुण यादव ने कहा कि नगर
निगम के अधिकारी कालोनियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं।
कालोनी की गलियों का बुरा हाल है।
नगर निगम की ओर से कालोनी में विकास शुल्क और संपत्ति कर के नोटिस भेजे जा रहे हैं, मगर विकास पर कोई
ध्यान नहीं है। इस बारे में नगर निगम अधीक्षण अभियंता ओमबीर सिंह ने बताया कि नहर पार की कई कालोनियों
में अमरुत योजना के तहत सीवर लाइनों का काम चल रहा है।
लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कई
गलियों में इंटरलाकिग टाइल भी लगाई जाएंगी।